कोरोना वायरस से जुड़े मीम्स की सोशल मीडिया पर आई बाढ़, इन तस्वीरों को देख महामारी का तनाव भूल जाएंगे
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है। कोरोना के चलते पूरा विश्व अपने घरों में बंद नजर आ रहा है। कहीं कोरोना के चलते लॉकडॉउन कर दिया गया है तो कहीं पर ऐसा करने की तैयारी चल रही है। वर्ल्ड इकनॉमी के साथ साथ तमाम काम-धंधे चौपट होते नजर आ रहे हैं। कोरोना के कहर के कारण बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है और कुछ फिल्मों की रिलीज डेट टाल दी गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टाइल में कई मीम्स, फोटो, वीडियो छाए हुए हैं। जिन्हें देखकर आप हंस हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे।
कोरोना वायरस के चलते 'जर्सी', 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। वहीं 'सूर्यवंशी' की फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। रोहित शेट्टी व अक्षय कुमार ने ऑफिशियल ऐलान कर बताया था कि उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को रिलीज नहीं होगी। वहीं जिम आदि बंद होने के चलते कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स अपने घरों में ही वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना वायरस के चलते हर रविवार अपने फैंस से मिलने वाले कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











