VIDEO ब्लाउज से विद्या बालन ने बनाया यूनिक कोरोना मास्क, आप भी देखिए ,धड़ल्ले से वायरल
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के बीच स्टार्स पूरी तरह से लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। इससे सभी वाकिफ हैं कि मास्क और सेनिटाइजर आने वाले दिनों के लिए भी सभी के लिए बड़ी जरूरत है।
ऐसे में बीते दिनों कई स्टार्स ने घर पर ही मास्क बनाने का वीडियो जारी किया। इस बीच विद्या बालन ने एक यूनिक तरीके से मास्क बनाया है। जहां पर उन्होंने ब्लाउज के सहारे से मास्क बनाने का तरीका अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

विद्या बालन ने बताया है कि कैसे घर की साड़ी और ब्लाउज का इस्तेमाल करके आसानी से घर पर ही कोरोना से बचाव करने का मास्क बनाया जा सकता है। चलिए आपको नीचे इसका वीडियो दिखाते हैं जो कि काफी तेजी से देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











