कनिका कपूर को सता रही बच्चों की याद, लंबे समय से नहीं देखा बच्चों का चेहरा- शेयर की ये तस्वीर
कोरोना को मात दे चुकी कनिका कपूर ने बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। वह लॉकडाउन में बच्चों को याद कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट भी शेयर किया। कनिका कपूर इन दिनों लखनऊ में माता पिता संग रह रही हैं। लेकिन उनके बच्चे इस समय विदेश में है और लंबे समय से वह बच्चों से नहीं मिली हैं। यही वजह है कि वह बच्चों को खूब मिस कर रही हैं।
कुछ समय पहले कनिका कपूर ने सुर्खियों में आई जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं। देशभर में हड़कंप मच गया और उन पर तमाम आरोप लगे कि उन्होंने लापरवाही बरती और जानबूझकर कोरोना से संक्रमित होने की बात छुपाई।
कनिका कपूर की 5 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और कई दिन वह लखनऊ के अस्पताल में एडमिट रहीं। हालांकि वह बिल्कुल तरह स्वस्थ हैं और वह कोरोना को मात दे चुकी हैं। हालांकि वह लॉकडाउन में फंसी हैं जिसके चलते उन्हें अपने तीनों बच्चों की याद सता रही है।


Click it and Unblock the Notifications











