बॉलीवुड में दिखा कोरोना वायरस के डर का असर - वरूण धवन और दीपिका पादुकोण हुए प्रभावित
कोरोनावायरस जहां दुनियाभर में धीरे धीरे लोगों की ज़िंदगियां छीन रहा है वहीं बॉलीवुड पर भी इस वायरस का डर साफ दिख रहा है। जहां दीपिका पादुकोण की पैरिस ट्रिप कैंसिल हो चुकी है वहीं खबर है कि वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी पर भी इसका असर पड़ा है।
दरअसल, खबरें थीं कि वरूण धवन और नताशा दलाल, मार्च के महीने में ही थाईलैंड में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन अब कोरोनावायरस के बाद ये नामुमकिन लगता है।

ऐसे में वरूण धवन और नताशा दलाल को फिलहाल शादी के लिए नई जगह ढूंढनी होगी। पहले खबरें थीं कि दोनों मई में गोआ के एक रिसॉर्ट में शादी करने का प्लान बना रहे हैं। और अब लगता है कि यही प्लान सफल हो पाएगा।
गौरतलब है कि वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की अफवाहों को पूरा एक साल हो चुका है लेकिन उनकी शादी पर किसी भी पक्ष ने अभी तक खुलकर बात नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications