कोरोना के चलते दिल्ली के सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद, सूर्यवंशी पर लटकी तलवार- अब बदलेगी रिलीज डेट !
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल सरकार के आदेश के बाद दिल्ली के सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। साथ ही अब अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज डेट भी टल सकती है। इस जानलेवा वायरल के चलते पहले ही जम्मू और केरल के सभी सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया गया था। वहीं बीते दिन डब्ल्यूएचओ ने भी इस बीमारी को वैश्विक तौर पर इसे महामारी (Pandemic) घोषित कर दिया है।
दिल्ली के सिनेमाघरों के अलावा स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म करने के भी आदेश आए हैं। इस बड़ी खबर के साथ साथ रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज डेट पर सभी की नजरें हैं। जिसे लेकर फिलहाल फिल्ममेकर का आधिकारिक तौर पर कोई बयान फिलहाल नहीं आया है।
coronavirus delhi cinema akshay kumar sooryavanshi rohit shetty दिल्ली थिएटर अक्षय कुमार सूर्यवंशी रोहित शेट्टी


Click it and Unblock the Notifications