कोरोना के कहर से कांपा बॉलीवुड, कई फिल्मों की कैंसिल हुई शूटिंग,KRK-सनी लियोनी समेत ये स्टार्स डरे !
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में फैल गया है। भारत भी इसकी चपेत में आ गया है। साढ़े तीन हजार से भी ज्यादा लोग अपनी जान कोरोना वायरस के चलते गवां चुके हैं। इसका खौंफ अब बॉलीवुड में भी देखने को मिला है। दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट्स को टाल सकते हैं। वहीं अब इस लिस्ट में सनी लियोनी और शोभिता धुलिपाला का नाम भी जुड़ गया है। वहीं केआरके और अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर इस वायरस से बचने का तरीका फैंस के साथ साझा किया।
हाल में ही खबरें आ रही थी कि चीनी एक्टर जैकी चैन भी इस वायरस की चपेत में आ गए हैं। इसके बाद उन्होंने बयान जारी किया और बताया कि ये सब अफवाह है। वह सुरक्षित औ स्वस्थ हैं। साथ ही जैकी चैन ने लोगों को भी इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए कहा। कोरोना वायरस दुनियाभर में पैर पसार चुका है। इससे अमेरिका, इटली, चीन व कोरिया समेत कई देशों में लोगों की जान जा चुकी है। इसका असर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि कई फिल्मों की शूटिंग कैंसिल की गई है तो कई स्टार्स सुरक्षा के चलते आउटडोर शूटिंग से कतरा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











