रातों रात कोरोना विलेन से कोरोना हीरो बनीं कनिका कपूर, करेंगी मरीज़ों का इलाज
जिन कनिका कपूर को कुछ दिनों पहले तक भर भर कर गालियां दी जा रही थीं अब वही कनिका कपूर रातों रात देश की हीरो बन चुकी हैं और कोरोना विलेन से कोरोना सैनिक बन चुकी है।
दरअसल, सूत्रों की मानें तो कनिका कपूर कोरोना का इलाज करवा कर स्वस्थ होने के बाद अब अपना रक्त दान करेंगी। माना जा रहा है कि जो लोग स्वस्थ हो रहे हैं, उनके ही रक्त से कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटियां शज़ा और ज़ोया मोरानी पहले ही अपना रक्त दान करने का प्रण ले चुकी हैं और अब कनिका कपूर भी इस कड़ी में शामिल हो चुकी हैं।
कनिका ने खुद लखनऊ के अस्पताल में फोन कर कहा कि वो अपना खून रिसर्च और इलाज के लिए देना चाहती हैं। वो जैसे भी हो सकता है, पूरी मदद करना चाहती हैं।
उम्मीद की जा रही है कि कनिका के इस कदम के बाद यूपी सरकार भी उन पर थोड़ा सा रहम खाए और उन पर लगाई गई धाराएं हटा दी जाएं।


Click it and Unblock the Notifications












