Corona Virus- विवेक ओबरॉय का बड़ा कदम- 5,000 डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे मदद
देश में कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन कई लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं उन दिहाड़ी मजदूरों की जिनके घर का चुल्हा ही तब जलता है जब वो दिनभर काम करते हैं। इसके अलावा वो लोग भी इसमें शामिल है जो कि इस लॉकडाउन के कारण घरों में से दूर दूसरे शहरों में फंसे हुए हैं और उनके पैसे खत्म हो चुके हैं। ऐसे लोगों की मदद लगातार बॉलीवुड के सितारे कर रहे हैं और इसी लिस्ट में अब अभिनेता विवेक ओबरॉय का नाम भी शामिल हो गया है।
वो करीब 5,000 डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होने हाल ही में दी है। साथ ही ये भी बताया कि वो इस काम को रोहित गजभिये के साथ मिलकर रहे हैं। लाभ पा रहे लाभार्थियों में मजदूर, मैड्स, ड्राइवर और दूसरे लोगों भी शामिल है।

विवेक ओबरॉय की न्यूज काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके इस काम की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नही बने हैं लेकिन वो वेब सीरीज में इस समय नजर आते रहते हैं।
बात करें कोरोना वायरस की तो देश में भी अभी भी लॉकडाउन है लेकिन कुछ छूट हर जगह अब दी जा रही हैं। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो मदद के लिए सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार समेत कई सितारे सामने आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications