कोरोना का खौफ: राकेश रोशन ने परिवार के साथ छोड़ा मुंबई, बोला- महामारी खत्म हो गई तभी आयेंगे
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के बीच आम से लेकर खास तक कई लोग एक बार फिर से कोरोना के शिकार हो रहे हैं। बॅालीवुड में से भी आमिर खान, आर माधवन से लेकर रणबीर कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इस बीच कोरोना से बचाव की सावधानी को और भी मजबूत करने के लिए रोशन फैमिली ने नई योजना बनाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राकेश रोशन अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से बाहर जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार राकेश रोशन अपनी पत्नी पिंकी और बेटी सुनैना के साथ मुंबई से दूर लोनावला में शिफ्ट हो गए हैं।

वहीं ऋतिक रोशन मुंबई में ही रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोनावला में राकेश रोशन का एक बड़ा आलीशान घर है। जहां वह इस वक्त अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











