चीन में चमगादड़ खरीद जारी, जानवरों के मामले में सबसे बुरा देश- रवीना टंडन का भड़का गुस्सा
चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना से इस समय दुनिया में कहर मचा हुआ है। भारत फिलहाल 14 अप्रैल तक बंद है। किसी को भी घर से बाहर निकलने की मंजूरी नहीं है। ऐसे में रिपोर्ट ये सामने आ रही है कि चीन में हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर से वहां के मार्केट खुल गए हैं।
इसी संबंध में रवीना टंडन ने अपना गुस्सा इस बात पर जाहिर किया है कि दोबारा से वहां पर जानवरों को खाने के लिए बेचा जा रहा है। इस सिलसिले में सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

इसे लेकर रवीना ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया ट्वीट के माध्यम से दी है। साथ ही रवीना ने वो ट्वीट भी शेयर किया है जहां पर जानवरों की खरीद की जानकारी दी गई है। इसे लेकर रवीना ने चीन को सबसे खराब देश बताया है। चलिए जानते हैं कि रवीना ने क्या कहा है..


Click it and Unblock the Notifications











