विकी कौशल- राजकुमार राव की बिल्डिंग सील, 11 साल की बच्ची कोरोना पॉजीटिव, बड़ी खबर !
कोरोना वायरस संक्रमित अभी भी कई केस सामने आ रहे हैं। इस बीच खबर आयी है कि विकी कौशल और राजकुमार राव जिस सोसायटी में रहते हैं उसे सील कर दिया गया है। इस बिल्डिंग में कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया है। रिपोर्ट अनुसार 11 साल की बच्ची को कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आयी है।
जिसके बाद बीएमसी ने तुरंत पूरी जगह को सील कर दिया है। एक वेबसाइट के अनुसार विकी कौशल और राजकुमार राव के साथ कई और भी स्टार्स हैं जो ओबेरॅाय स्प्रिंग्स में रहते हैं। इस जगह को सेनिटाइज करने तक सभी को घर में बंद रहने की सलाह दी गई है।

सील का मतलब ये है कि सोसयटी से जुड़ा कोई भी व्यक्ति बिल्डिंग के बाहर नहीं जा सकता। ना ही कोई आ सकता है। उन्हें जब तक बीएमसी की तरफ से कोई सूचना नहीं मिलती अपने घर में पूरी तरह से लॅाकडाउन रहना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर..


Click it and Unblock the Notifications