कोरोना में सेलेब्स के वेकेशन पर भड़की श्रुति हासन-ये समय मास्क उतारकर पूल में जाने का नहीं है

कोरोना में सेलेब्स के वेकेशन पर भड़की श्रुति हासन-ये समय मास्क उतारकर पूल में जाने का नहीं है

By Filmibeat Desk

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच देश में कई जगह पर मिनी लॅाकडाउन लग गया है। फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी बंद है। ऐसे में कई ऐसे स्टार्स हैं जो कि वेकेशन पर जाकर वहां की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। सबसे अधिक सेलेब्स मालदीव जा रहे हैं।

कोरोना के केस के बीच कई सेलेब्स ठीक होकर भी खुद को सेल्फ टाइम देने और कोरोना के माहौल से खुद को थोड़े समय के लिए दूर रखने के लिए वेकेशन को चुन रहे हैं। लेकिन इसे लेकर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने सेलेब्स पर निशाना साधा है। साथ ही उनके वेकेशन की तस्वीरों पर कड़ी फटकार भी लगाई है।

Shruti hassan

एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में श्रुति हासन ने कहा है कि सुनकर अच्छा लगा कि उनकी हॅालीडे शानदार रही। वे इसके हकदार है। पर मुझे निजी तौर पर लगता है कि ये मास्क उतारक पूल में जाने का समय नहीं है।

ये एक मुश्किल समय है सभी के लिए और कुछ लोगों के लिए तो ये और भी ज्यादा मुश्किल समय है। मुझे लगता है कि आसानी से मिलने वाली सुविधाओं के लिए आभारी होना जरूरी है।ना कि अपनी प्रीविलेज को यूं लोगों के मुंह पर मारना।कोरोना वायरस महामारी को लेकर श्रुति हासन ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे काम पर जाने का मौका मिला।

कुछ टीम्स थी जो बहुत ही जिम्मेदार थी। मैं अभी भी ये नहीं भूलती कि हम अभी भी महामारी के बीच में हैं। काम की बात करें तो श्रुति हासन सलार में नजर आने वाली हैं। बता दें कि बीते दिनों सारा अली खान, जान्हवी कपूरके अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॅाफ और दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह भी वेकेशन के लिए बाहर गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X