कोरोना: शाहरुख के बाद सोनू सूद का बड़ा फैसला, कहा- रियल हीरोज के लिए आलीशान होटल खोला
कोरोना संकट से निपटने के लिए इस वक्त कई स्टार्स ऐसे हैं जो सरकार की पूरी तरह से मदद कर रहे हैं। डोनेशन के साथ कई ऐसे काम कर रहे हैं जो इस वक्त जरूरी है। इस फेहरिस्त में नया नाम शामिल हो चुका सोनू सूद का।
जी हां, सोनू सूद लगातार अपने इंस्टाग्राम के जरिए सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए आग्रह कर रहे हैं। इस बीच जहां कई स्टार्स के डोनेशन की खबर चर्चा में है।

वहीं सोनू सूद ने एक सराहनीय काम किया है। उन्होंने अपना आलीशान होटल कोरोना संक्रमित के बचाव में जुटे मेडिकल स्टॅाफ को देने का फैसला किया है। सोनू ने एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी है। जहां पर उन्होंने कहा है कि मैंने रियल हीरोज के लिए दरवाजा खोल दिया है।


Click it and Unblock the Notifications