कोरोना का कहर: सुनील शेट्टी की बिल्डिंग पूरी तरह सील, मिले इतने कोविड केस, क्या है एक्टर का हाल !

कोरोना वायरस का कहर अभी भी देश में जारी है। हालांकि अभी आम से लेकर स्टार्स तक सभी सावधानी के साथ घर से बाहर निकलने की शुरुआत कर चुके हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ी रिपोर्ट बॅालीवुड के अभिनेता सुनील शेट्टी को लेकर सामने आ रही है। कोरोना के मामले को देखते हुए मुंबई में अभी भी राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा के लिए लिहाज से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

नियम अनुसार शहर में जिस भी जगह पर कोरोना वायरस के केस बढ़ते हुए देखा जाएगा। उस जगह को सील कर दिया जाएगा। ठीक इसी तरह सुनील शेट्टी के मुंबई स्थित अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। इसमें सुनील शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां पर कोविड के अधिक केस मिले हैं।

Suniel Shetty, Corona Virus

बीएमसी असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने जानकारी दी है कि इस बिल्डिंग में कुछ लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। सुनील शेट्टी और उनका परिवार सुरक्षित है। नियम को लागू करते हुए किसी भी बिल्डिंग में पांच या उससे अधिक केस मिलने के बाद सील करना जरूरी है।

इसी को देखते हुए इस पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। इस बिल्डिंग में 30 फ्लोर है।120 फ्लैट्स हैं। फैंस के लिए सुनील शेट्टी को लेकर ये खबर है कि बिल्डिंग को सील करने के दौरान एक्टर का पूरा परिवार पहले से ही मुंबई से बाहर है। जो भी केस इस बिल्डिंग में मिले हैं सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाकी परिवार की सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग को कुछ दिनों के लिए सील करने का फैसला लिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X