स्वरा भास्कर कोरोना पॅाजिटिव, परिवार के साथ आइसोलेशन में बोलीं- डबल वैक्सीन ली, बुखार- सिरदर्द

बॅालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस बात की जानकारी दी है कि वह भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुकी हैं। देखा जाए तो कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के केस को लेकर लगातार बॅालीवुड से भी कई नाम सामने आ रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में कोरोना के मामले लगातार खबरों में छाई हुई है।

स्वरा भास्कर ने एक ट्टीट को लेकर इस बात की जानकारी दी है कि उनका कोरोना पॅाजिटिव टेस्ट पॅाजिटिव आया है। स्वरा भास्कर के साथ उनका परिवार भी आइसोलेशन में है। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है कि 5 जनवरी 2022 से कोरोना वायरस के लक्षण दिखने शुरू हुए हैं।

swara bhaskar

आरटी-पीसीआर टेस्ट ने इसकी पुष्टि की है। स्वरा भास्कर ने यह भी कहा है कि मैं और मेरा परिवार 5 जनवरी की शाम से आइसोलेशन में हैं। इसके साथ मैं सभी जरूरी एहतियात बरत रही हूं। मैंने अपने कोविड होने के बारे में उन सभी को सूचित कर दिया है। जिनसे मैं एक सप्ताह पहले मिली थी। लेकिन अगर कोई मेरे कॅान्टैक्ट में आया है तो प्लीज अपना टेस्ट करा लें।

हैलो कोविड, बस अभी मेरा आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट आया

हैलो कोविड, बस अभी मेरा आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट आया

स्वरा भास्कर ने यह भी बोला है कि डबल मास्क पहनें और सभी सुरक्षित रहें। स्वरा भास्कर ने यह भी बताया है कि कोरोना वायरस का शिकार होने के बाद वह किस तरह के लक्षण का सामना कर रहे हैं। स्वरा भास्कर ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि हैलो कोविड, बस अभी मेरा आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट आया और टेस्ट पॅाजिटिव है।

डबल वैक्सीन ली हुई है-स्वरा भास्कर

डबल वैक्सीन ली हुई है-स्वरा भास्कर

खुद को आइसोलेशन में कर लिया है।स्वरा भास्कर ने बोला है कि बुखार, सिरदर्द और स्वाद की क्षमता खत्म होने जैसा लक्षण है। डबल वैक्सीन ली हुई है। फिर उम्मीद है जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। परिवार और घर पर रहने के लिए बहुत आभारी हूं।

कोरोना वायरस के मामले में तेजी

कोरोना वायरस के मामले में तेजी

सभी सुरक्षित रहें। गौरतलब है कि कोरोना के केस में दिसंबर 2021 के अंत से तेजी से बढ़त आयी है। लगातार ओमीक्रान के मामले भी सामने आ रहे हैं।बॅालीवुड में कोरोना वायरस के मामले भी बैक टू बैक सामने आ रहे हैं।

बॅालीवुड में 20 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

बॅालीवुड में 20 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

एकता कपूर, मृणाल ठाकुर, जॅान अब्राहम, सोनू निगम परिवार और नोरा फतेही के साथ 20 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसी के साथ आरआरआर, राधेश्याम, जर्सी और पृथ्वीराज जैसी बड़ी फिल्मों की सिनेमा रिलीज भी पोस्टपोन कर दी गई है। कोरोना मामले में कंट्रोल देखने के बाद मेकर्स फिल्मों को रिलीज करने का फैसला करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X