सोनू सूद को मिला देश की सबसे 'अमीर भारतीय महिला' से बड़ा डोनेशन, जज्बा देख एक्टर ने बोला असली हीरो
कोरोना वायरस के कहर के बीच बॅालीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। मसीहा के नाम से लोकप्रिय हो चुके सोनू सूद ने देश में अपनी एक खास इमेज बना ली है। ऐसे में लोगों के मन में ये विश्वास है कि सोनू सूद तक अगर मैसेज पहुंचा तो वह मदद जरूर करेंगे।
सोनू सूद भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक सहायता पहुंचाने का वादा भी करते हैं और उसे निभाते भी हैं। लेकिन अब सोनू सूद ने बताया है कि उन्हें एक ऐसी अमीर लड़की से डोनेशन मिला है जो सभी के लिए एक बड़ी सीख है। सोनू सूद को एक ऐसी सुपरवुमन मिली है। जिसने सोनू सूद फाउंडेशन में 15,000 रुपए डोनेट किए हैं।

आपको बता दें कि ये केवल रुपए नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी कीमत है जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। सोनू सूद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है और इस लड़की के हौसले को सलाम भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications