Corona: सबसे तगड़ा करोड़ों का घाटा सलमान-अक्षय को, ओवरसीज़ में कई महीनों तक थिएटर बंद
कोरोना वायरस महामारी का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर होने वाला है। इससे हिंदी सिनेमा भी अछूता नहीं रहेगा। मार्च के पहले वीक से ही कोरोना का सामना बॅालीवुड को करना पड़ा।
जब बागी 3 को ओवरसीज कमाई में उम्मीद से कम फायदा हुआ। इस बीच सूर्यवंशी, 83 के साथ ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई और अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम की रिलीज और कमाई पर भी खतरा बना हुआ है।

खासकर तब जब दुनिया में कोरोना के खौफ से लोग घर में हैं। इसके साथ सिनेमाघर पर ताला लगा दिया गया है। ये अब आने वाले महीनों तक जारी रहेगा। इसके अनुसार ईद पर अगर सलमान और अक्षय की फिल्में और रणवीर सिंह की 83 और वरुण धवन की कुली नंबर 1 रिलीज होती है तो ओवरसीज में करोड़ों का घाटा हो सकता है। यहां देखिए पूरी रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications











