कोरोना का बढ़ा मामला, डरे सलमान खान ने 'राधे' रिलीज पर बोला- अगली ईद तक, ये सच में बेहद बुरा होगा
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के बाद देश में लॉकडाउन जैसे हालात हो चुके हैं। कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार के बीच राज्य सरकारों को फिर से लॅाकडाउन की राह पर लौटने के लिए मजबूर कर दिया है। खासकर महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के कारण कई बड़े फिल्म निर्माताओं को फिर से अपनी फिल्मों की रिलीज तारीख को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
बीते साल से फैंस कई बिग फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, इसमें सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई शामिल है। ईद पर राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की रिलीज पर सलमान खान ने ने अपडेट दी है।

सलमान खान ने कबीर बेदी की बुक लांच के दौरान मीडिया को बताया कि कोरोना के बढ़ते हुए केस और हालात को देखकर क्या राधे इस बार ईद पर रिलीज की जाएगी या नहीं?

ईद पर फिल्म रिलीज करने की कोशिश
कबीर बेदी के बुक लांच के दौरान सलमान खान ने बताया कि हम राधे रिलीज करने वाले थे। हम अभी भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म ईद पर रिलीज हो।

अगली ईद पर बढ़ाना पड़ेगा
सलमान ने आगे कहा कि अगर लॅाकडाउन जारी रहा तो इसे अगली ईद तक आगे बढ़ाना पड़ेगा।

लॅाकडाउन खुल गया और केस कम हो गए
सलमान ने ये भी बताया कि वहीं अगर लॅाकडाउन खुल गया और केस कम हो गए हो तो, लोगों ने केयर रखी, मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन की तो मुझे लगता है कि ये जल्दी खत्म हो जाएगा।

राधे इसी साल ईद पर रिलीज होगी
सलमान ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि अगर कोरोना की दूसरी लहर खत्म हो जाएगी तो राधे इसी साल ईद पर रिलीज होगी।

लॅाकडाउन की मार पड़ेगी
सलमान ने कोरोना वायरस के हालात पर उन्होंने कहा कि दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों पर लॅाकडाउन की मार पड़ेगी। यह सच में बेहद बुरा होगाा जैसा कि पहले हुआ था।

हम इस वायरस को मार दें
सलमान खान ने आगे ये भी कहा कि हर किसी को कोरोना को गंभीर लेना होगा, ये सुनिश्चित करना होगा कि हम इस वायरस को मार दें इससे पहले की वह हमें मारे।

जरूरी है कि लोगों को कोरोना ना हो
सलमान ने ये भी कहा कि बीती ईद पर फिल्म लाने का वादा किया था। महामारी के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा। इस ईद पर लाने का वादा किया। इंशाअल्लाह फिल्म रिलीज होगी ये अच्छी बनी हैं तो अच्छी चलेगी। हमारे लिए जरूरी है कि लोगों को कोरोना न हो।


Click it and Unblock the Notifications