67 की उम्र में बाहुबली के 'कटप्पा' सत्यराज कोरोना पॉजिटिव, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती !
कोरोना के बिगड़े हालात के साथ बाहुबली के कटप्पा भी कोरोना का शिकार हो गए हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए साल के साथ कोरोना मामले में भी तेजी दिख रही है। 23 से अधिक कोरोना के मामले से इंडस्ट्री सामना कर रही है। हाल ही में बाहुबली के कटप्पा भूमिका से लोकप्रिय हुए दिग्गज अभिनेता सत्यराज भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।
इसके बाद कोरोना वायरस का पता चलने के बाद होम आइसोलेशन में अभिनेता सत्यराज चले गए। लेकिन घर में क्वारंटाइन रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। ताजा जानकारी के अनुसार अस्पताल से सत्यराज की तबीयत को लेकर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है।

अभिनेता सत्यराज को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार कोरोना वायरस के लक्षण का पता चलने के बाद सत्यराज ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया इसके बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई फिर से उन्हें 7 जनवरी की शाम को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

67 की उम्र में दिग्गज अभिनेता सत्यराज
आपको बता दें कि 67 की उम्र में दिग्गज अभिनेता सत्यराज की सेहत बिगड़ना फैंस के लिए चिंता का विषय है। बाहुबली फिल्म से कटप्पा के किरदार में फेम हासिल करने के बाद अभिनेता सत्यराज के लिए हिंदी और साउथ इंडस्ट्री के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

सत्यराज की गिनती सुपरस्टार में
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सत्यराज की गिनती सुपरस्टार में गिनी जाती हैं। याद दिला दें कि चेन्नई एक्सप्रेस में भी दीपिका पादुकोण के पिता की भूमिका सत्यराज ने निभाई। फैंस यही कामना कर रहे हैं कि अभिनेता सत्यराज जल्द कोरोना से ठीक होकर काम पर वापसी करेंगे।

बॅालीवुड में फूटा कोरोना का बम
बॅालीवुड में देखा जाए तो अभी तक कोरोना से हाल ही में सिंगर अरिजीत सिंह, विशाल ददलानी, प्रियदर्शन, महेश बाबू, स्वरा भास्कर के साथ कई कलाकार कोरोना की चपेट में हैं और आइसोलेशन में हैं। वहीं तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मांचू मनोज, मांचू लक्ष्मी, एक्टर विश्व सेन जैसे कई कलाकार कोरोना शिकार हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











