VIDEO कोरोना को रोकने के लिए गौमूत्र पार्टी, ऋचा चड्ढा ने कहा- इसे कौन पी रहा है?
कोरोना वायरस क्या नहीं करवा सकता। जी हां, इस वक्त देश में यही हाल हो रहा है। जहां पर कोरोना को रोकने के लिए कई देसी सामान सामने लाए जा रहे हैं। कई तरह का दावा किया जा रहा है कि ये फलाना चीज खाने से या फिर पीने से कोरोना नहीं होगा।
ऐसा ही कुछ हुआ बीते दिन। जहां पर कोरोना वायरस से बचने के लिए गौमूत्र पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। लेकिन इससे पहले इस खबर को वायरल किया ऋचा चड्ढा ने।

ऋचा ने पहले सोशल मीडिया के जरिए इस पार्टी का पोस्टर शेयर किया और बाद में इस वीडियो को देखने की मांग भी की। उनकी इच्छा पूरी भी हुई। इस गौमूत्र पार्टी का वीडियो देखकर ऋचा के होश भी उड़ गए हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर और देखिए इसका वीडियो।
नीचे देखिए इसका VIDEO


Click it and Unblock the Notifications











