2022 में कोरोना ओमीक्रान खतरा ,सोनू सूद ने लोगों से की बड़ी अपील- मेरा फोन नंबर अभी भी वही है

कोरोना के मसीहा सोनू सूद ने एक बार फिर से लोगों के लिए एक खास और जरूरी संदेश भेजा है। जैसा कि देखा जा रहा है कि एक बार फिर से देश में कोरोना वायरस के मामले में बढ़ रहे हैं। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रान के भी मामले में देश में तेजी से सामने आ रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने फिर से कड़े नियम लागू कर दिए हैं।

ऐसे में नए साल की पार्टी में भीड़ जुटाने की अनुमति किसी को भी नहीं है। जब भी बात कोरोना की सामने आती है तो अस्पताल की खराब हालात और पैसे की कमी का संकट सामने आता है। ऐसे में फिर से सोनू सूद ने सामने आकर सभी से कहा है कि उनका नंबर अभी भी पुराना वाला है और वह सभी से केवल एक कॅाल की दूरी पर है।

Sonu sood,

कोरोना की तीसरी लहर से पहले कोरोना की पहली और दूसरी लहर में खुले तौर पर लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं सोनू सूद। अस्पताल से लेकर आक्सीजन और पैसे की दिक्क्त को दूर करने का काम सोनू सूद ने कोरोना लॅाकडाउन के दौरान और लगातार जारी रखा है।

भगवान न करें कभी मेरी जरूरत पड़े- सोनू सूद

भगवान न करें कभी मेरी जरूरत पड़े- सोनू सूद

तीसरी लहर की आहट से कई लोग भयभीत हैं। ऐसे में सोनू ूसूद ने लोगों को सुरक्षित और सावधान रहने की भी सलाह दी है। तीसरी लहर की तेजी को देखते हुए सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा हुआ है कि कोरोना के मामले में कितने भी क्यों ना बढ़ जाएं, भगवान न करें कभी मेरी जरूरत पड़े। लेकिन अगर कभी पड़ती है तो याद रखना मेरा फोन नंबर अभी भी वही है।

केवल एक फोन कॅाल दूर- सोनू सूद

केवल एक फोन कॅाल दूर- सोनू सूद

सोनू सूद ने इस मैसेज के साथ कैप्शन में लिखा है कि हमेशा केवल एक फोन कॅाल दूर। सुरक्षित रहें। कोरोना में सोनू सूद के योगदान को नहीं भूला जा सकता। पहली लहर से कोरोना की दूसरी लहर के बीच सोनू सूद ने अस्पताल, आईसीयू, बेड की कमी के साथ कई अहम जरूरत में लोगों की मदद की थी। यहां तक कि एयरलिफ्ट कर कई लोगों को इलाज के लिए एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाया भी था।

सोनू सूद ने बचाई 5 महीने की बच्ची की जान

सोनू सूद ने बचाई 5 महीने की बच्ची की जान

कोरोना के मामले में कुछ दिन पहले कमी आयी थी, लेकिन सोनू सूद ने अपनी मौजूदगी हर जरूरी घर में पहुंचाई है। राजस्थान में सोनू सूद ने 5 महीने की सानिया नाम की बच्ची के दिल की सर्जरी करवाई है। बच्ची के दिल में छेद था।

सोनू सूद मसीहा

सोनू सूद मसीहा

बच्ची कीसांस नली भी दबी हुई थी। गरीब परिवार बच्ची के इलाज के लिए 9 लाख जुटाने में असमर्थ था। सोनू सूद तक उनकी आवाज पहुंची और एक्टर ने बच्ची का इलाज करवाया। 25 दिन में बच्ची ठीक होकर अस्पताल से निकलकर अपने परिवार के पास पहुंच गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X