कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते विदेश में फंसे प्रियंका चोपड़ा और आफताब शिवदासानी?
कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से नए रूप में सामने आया है और इस समय ये काफी चर्चा में चल रहा है। इसका नया स्ट्रेन आने के बाद यूनाइटेड किंगडम में फिर से अफरा तफरी का माहौल है और संडे से फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके बाद से काफी ज्यादा समस्याएं सामने आ रही हैं और जो लोग बाहर से आए थे वो बुरी तरह से फंस गए हैं।
गौरतलब है कि यहां पर कई देशों ने यूके से फ्लाइट्स को पूरी तरह से बैन कर दिया है। कई लोग वहां फंसे हैं और उनमें से दो नाम भारतीय फिल्म इंड्स्ट्री के हैं। हम बात कर रहें हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता आफताब शिवदासानी की।

एक न्यूज पोर्टल की मानें तो उन्होने दावा किया है कि प्रियंका और आफताब आने वाले कुछ दिनों तक यूके में ही रुकना होगा। इसके अलावा उनके प्रोजेक्ट्स को भी रोक दिया गया है जो कि होल्ड पर रखे जाएंगे।
प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर आई थी कि वो एक हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग कर रही थीं। इसके अलावा बात करें तो अभिनेता आफताब शिवदासानी की तो वो अपनी पत्नी और बेटी के पास इंग्लैंड रवाना हुए थे।
हालांकि इन खबरों को लेकर खुद सितारों के पास से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही इसका आधिकारिक ऐलान हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











