कोरोना का कहर: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, सिर्फ 30% ऑक्यूपेंसी के साथ खुल सकेंगे थिएटर
कोरोना का कहर दिल्ली में बढ़ता जा रहा है। देशभर में 2 लाख का आंकड़ा तो दिल्ली में 17 हजार से ज्यादा केसेज आने लगे हैं। ऐसे में देशभर में सख्ती लगाई जा रही है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी सीएम अरविंद केजरीवाल ने सख्ती लागू करने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि वह वीकेंड कर्फ्यू मौजूदा हाल को देखते हुए लगा रहे हैं।
दिल्ली में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के के चलते अब शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इसके चलते वीकेंड पर दिल्ली में जिम, होटल, स्पा, मॉल, ऑडिटोरियम और सिनेमाघर आदि बंद रहेंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने सिनेमाघरों में 30 फीसदी की क्षमता के साथ खुले रहने की इजाजत दी है।

कोरोना के प्रकोप का असर महाराष्ट्र में पहले ही देखने को मिल चुका है। महाराष्ट्र में 15 दिनों का लॉकडाउन पहले ही लगाया जा चुका है। जिसके चलते फिल्मों से लेकर टीवी आदि की शूटिंग पर पाबंदी लगा दी गई है।

महाराष्ट्र में धारा 144
हाल में ही महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने धारा 144 के साथ साथ लॉकडाउन भी लगा दिया है। 30 अप्रैल तक जरूरी सेवाओं के अलावा सभी चीजें महाराष्ट्र, मुंबई में बंद रहेंगी।

बड़ी फिल्में फिर रिलीज को तरस रही
एक बार फिर कोरोना के चलते बॉलीवुड को करोड़ों रुपये का नुकसाने होने जा रहे हैं। राधे से लेकर सत्यमेव जयते और तमाम अन्य फिल्में रिलीज को अटक गई हैं।

एंटरटेमेंट इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान
एक बार फिर कोरोना के चलते मनोरंजन जगत को करोड़ों का नुकसान होने के कयास लगाए जा रहे हैं। एक बार फिर इंडस्ट्री में सूना पड़ा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना रिटर्न्स के चलते करोड़ों रुपये दांव पर लगे हैं।

कोरोना की चपेत में स्टार्स
अभी तक आमिर खान, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, संजय लीला भंसाली, राहुल रॉय, आशुतोष राणा समेत कई स्टार्स कोरोना की चपेत में आ गए हैं। अक्षय और आलिया समेत कई स्टार्स ने कोरोना को मात दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications











