कोरोना पॉज़िटिव एक्ट्रेस ज़ोया मोरानी की अस्पताल से छुट्टी, बहन भी थीं पॉज़िटिव, लिखी कोरोना डायरी
बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरनी का पूरा परिवार सदमे में तब गया जब बीते सोमवार को उनकी दोनों बेटियां शज़ा और ज़ोया, करीम मोरानी के साथ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे। इसके बाद तीनों को अलग अलग जगह इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
जहां शज़ा मोरानी, अगले टेस्ट में निगेटिव पाई गईं वहीं अब ज़ोया मोरानी भी अस्पताल से छुट्टी पा चुकी हैं और घर लौट रही हैं। ये खबर, वरूण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस दौरान शज़ा और ज़ोया ने अपने अनुभव, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए।

शज़ा ने एक पोस्ट में लिखा - इंसानों की इन्सानियत वाले पक्ष को धन्यवाद। मैं इंसानों के कई काम से बुरी तरह प्रभावित होती हूं। लेकिन बहुत मुश्किल से ऐसे लोगों से मिलती हूं जो मेरा इंसानियत पर भरोसा वापस करने को मजबूर कर देते हैं।
शज़ा ने अपनी कहानी को बेहतरीन तरीके से पन्नों पर उतारने की कोशिश की -


Click it and Unblock the Notifications











