एक्टर सतीश कौशिक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती, कई दिनों से हैं कोरोना पॉज़िटिव

एक्टर सतीश कौशिक की रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सतीश कौशिक पिछले कुछ दिनों से कोरोना पॉज़िटिव थे और अपने घर में ही क्वारंटीन थे। लेकिन शनिवार से तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया।

अस्पताल में सतीश कौशिक आराम कर रहे हैं और उनकी तबीयत में काफी सुधार है। ये जानकारी, इंटरटेनमेंट टाईम्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दी है।

corona-positive-veteran-actor-satish-kaushik-who-was-home-quarantined-rushed-to-hospital

गौरतलब है कि सतीश कौशिक, सात महीनों के ब्रेक पर हैं। हालांकि पिछले साल अगस्त में वो एक साइंस फिक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा भी था कि सेट पर लौटकर उन्हें कितना अच्छा लग रहा है। इसके बाद कोरोना के चलते सीनियर एक्टर्स अपना ख्याल रखने पर ज़्यादा केंद्रित थे।

बुधवार को सतीश कौशिक की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी जिसके बाद उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बात की जानकारी देते हुए उनके संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट करवा लेने की सलाह दी थी।

कागज़ की सफलता

कागज़ की सफलता

सतीश कौशिक ने हाल ही में पंकज त्रिपाठी को मुख्य भूमिका में लेकर कागज़ नाम की एक फिल्म डायरेक्ट की जिसे सलमान खान फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई।

स्कैम 1992

स्कैम 1992

स्कैम 1992 में सतीश कौशिक की भूमिका को काफी सराहा गया। सोनी लाईव की ये वेब सीरीज़ पिछले साल की बेस्ट वेब सीरीज़ में से एक है। इसे हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है।

भूमिकाओं से हंसाया

भूमिकाओं से हंसाया

गौरतलब है कि सतीश कौशिक ने अपनी मज़ेदार भूमिकाओं से हमेशा ही फैन्स का मनोरंजन किया है। उनकी और अनिल कपूर को जोड़ी 90 के दशक में सबसे ज़्यादा पसंद की गई जोड़ियों में से एक है।

याद है कैलेंडर

याद है कैलेंडर

सतीश कौशिक को मिस्टर इंडिया में उनके किरदार कैलेंडर के लिए काफी तारीफें मिली थीं। इस फिल्म में वो अनिल कपूर के घर के कुक / केयरटेकर के रूप में काम करते दिखे थे लेकिन उनकी और अनिल कपूर की दोस्ती दर्शकों का दिल छूू गई थी।

तेरे नाम 2 की तैयारी

तेरे नाम 2 की तैयारी

सतीश कौशिक ने सलमान खान को तेरे नाम में डायरेक्ट किया है। कोई भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पाता है। और जब से तेरे नाम 2 की अफवाहें उड़ी, हर कोई सतीश कौशिक की ओर से बस इस बारे में किसी हिंट का इंतज़ार कर रहा है।

Get Well Soon Sir

Get Well Soon Sir

उम्मीद करते हैं कि सतीश कौशिक जी जल्दी से स्वस्थ होकर घर लौट पाएं और अपनी फिल्मों के माध्यम से हमें वापस उसी तरह इंटरटेन करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X