रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी पर भड़के सोनू सूद- जान जा रही है, हाथ गर्म करने का समय नहीं है

बॅालीवुड एक्टर और कोरोमा महामारी के दौरान मसीहा बन चुके सोनू सूद एक बार फिर से चर्चा में है। पिछले साल से जिस तेजी से सोनू सूद ने लोगों की मदद की है उनका प्रयास आज भी जारी है। वो भी इस वक्त जब वह खुद कोरोना वायरस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। सोनू सूद ने अपने कोरोना संंक्रमित होने के साथ इस बात का भी ऐलान कर दिया कि वह बीमारी में भी रहकर लोगों की हर मुमकिन मदद करने के लिए तैयार हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के बीच अस्पताल में बेड और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी की खबर लगातार आ रही है। ऐसे में इस इंजेक्शन को लेकर कई तरह की अपडेट भी आ रही है जिसे लेकर अब सोनू सूद ने भी आवाज उठाई है।

sonu sood

सोनू सूद ने इस बात का खुलासा किया है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने इसके साथ कोरोना में अपनी सेहत की जानकारी भी एक फैन को पूछने पर दी है जो ये बताता है कि सोनू सूद का हौसला बीमारी में रहकर भी कायम है।

दवाइयों की काला बाजारी

दवाइयों की काला बाजारी

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच अस्पताल में दवाइयां कम पड़ रही हैं। दवाइयों की काला बाजारी भी हो रही है। सोनू सूद ने ऐसी गलत हरकत करने वाले लोगों से अपील की है कि चोरी और काला बाजारी ना करें।

रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी

रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी

सोनू सूद ने लिखा है कि जो लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी कर रहे हैं कृपया करके ऐसे पैसे कमाने बंद कीजिए।

सोनू सूद ने बोला लोगों की जान जा रही है

सोनू सूद ने बोला लोगों की जान जा रही है

सोनू सूद ने आगे लिखा है कि लोगों की जान जा रही है, हम देश भर में इमरजेंसी के सभी मरीजों को इंजेक्शन पहुंचाने में असमर्थ हैं तो सिर्फ आपके कारण। यह समय हाथ बढ़ाने का है। हाथ गर्म करने का नहीं

सोनू सूद कोरोना से संक्रमित

सोनू सूद कोरोना से संक्रमित

बता दें कि सोनू सूद इस समय खुद कोरोन वायरस से पीड़ित हैं। ऐसे में कई लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया के जरिए उनकी तबीयत की जानकारी भी ले रहे हैं।

कोरोना वायरस को कष्ट हो रहा है

कोरोना वायरस को कष्ट हो रहा है

सोनू सूद ने अपनी सेहत का अपडेट देते हुए लिखा कि जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं तो मैं कहता हूं- मैं बिल्कुल ठीक हूं कोरोना वायरस को कष्ट हो रहा है।

सोनू सूद ने लोगों से की भावुक अपील

सोनू सूद ने लोगों से की भावुक अपील

सोनू सूद ने सभी लोगों से खास अपील की है कि अगर देश की जनता चाहे तो एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ कर देश भर के जरूरतमंदों के लिएऑक्सीजन, आईसीयू बेड, इंजेक्शन सब उपलब्ध कराए जा सकते हैं। कई जानें बचा सकते हैं। बस मान लीजिए आपके हिस्से में एक जान बचाना उधार है। अभी नहीं तो कभी नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X