कोरोना पॉज़िटिव शज़ा मोरानी -तीन दिन में निकलीं निगेटिव, पिता करीम मोरानी, बहन ज़ोया मोरानी पॉज़िटिव
चेन्नई एक्सप्रेस प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शज़ा मोरानी, सोमवार को कोरोना पॉज़िटिव पाई गई थीं। इसके बाद उनकी बहन ज़ोया मोरानी और पिता करीम मोरानी भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे।
अब शज़ा मोरानी का दूसरा टेस्ट निगेटिव निकला है। ये रिपोर्ट सही है या नहीं, ये जानने के लिए उनका तीसरा टेस्ट भी कर लिया गया है जिसकी रिपोर्ट आज आएगी।

गौरतलब है कि शज़ा मोरानी के कोरोना पॉज़िटिव निकलते ही फिल्मी गलियारों में हड़कंप मच गया। खासतौर से मोरानी परिवार इस खबर से काफी हैरान था। क्योंकि शज़ा बिल्कुल ठीक थीं।
करीम मोरानी ने बताया कि उनकी बेटी को ना ही कोई लक्षण थे और ना ही वो किसी बाहरी व्यक्ति से मिलीं, ना ही किसी विदेश यात्रा करने वाले के संपर्क में आईं, फिर भी उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव है।


Click it and Unblock the Notifications











