प्रिंस चार्ल्स और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुलाकात की तस्वीरें वायरल, दोनों कोरोना पॉज़िटिव
हाल ही में इंगलैंड के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं और तब से उनकी और कनिका कपूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। और तब से ये भी वायरल हो रहा है कि या तो प्रिंस चार्ल्स को कनिका से या कनिका को प्रिंस चार्ल्स से ये संक्रमण हुआ है।
हालांकि अब कनिका की ओर से पुष्टि की गई है कि ये तस्वीर काफी पुरानी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भारत की पहली सेलिब्रिटी हैं जो संक्रमित हुईं। तब से उनका इलाज चल रहा है।

हाल ही में कनिका कपूर का तीसरी बार कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया है और वो इस बार भी पॉज़िटिव पाई गई हैं। उनका इलाज लखनऊ के PGI में चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications