कोरोना पॉजिटिव मलाइका अरोड़ा ने की 10 दिन पहले प्रेग्नेंट करीना कपूर के साथ जमकर पार्टी PICS
कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। सावधानी लेने के बाद भी कोरोना की चपेट में कई स्टार्स भी आ रहे हैं। इस फेहरिस्त में नया नाम शामिल हुआ है मलाइका अरोड़ा का। अर्जुन कपूर ने रविवार को बताया था कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के कुछ समय बाद ये खबर सामने आयी कि मलाइका अरोड़ा भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।
हालांकि मलाइका होम क्वारंटीन हुई हैं। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने इस खबर की पुष्टि की। लेकिन क्या आपको बता दें कि कोरोना से संक्रमित होने से कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने खास दोस्तों के साथ एक पार्टी की थी।

जिसका हिस्सा करीना कपूर खान बनी थीं। हाल ही में करीना ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सुनाई। इसके बाद अपनी गर्ल गैंग के साथ उन्होंने एक पार्टी की। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications