कोरोना पॉजिटिव लता मंगेशकर के घर पर शुरू भगवान शिव की पूजा, आशा भोसले ने बताया बहन का हाल
भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में दाखिल किया गया। बीते कई दिन से लगातार लता मंगेशकर आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मीडिया रिपोर्ट में ऐसा बोला जा रहा था कि लता मंगेशकर को सेहत में सुधार के लिहाज से आईसीयू में रखा गया है।
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज जारी है। फिलहाल अभी तक उन्हें अस्पताल से बाहर आने की इजाजत नहीं मिली है। डॅाक्टर लता मंगेशकर की बढ़ती उम्र के कारण किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं लेना चाहते हैं। वहीं अब लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने के लिए फैंस के साथ परिवार भी दुआ कर रहा है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार लता मंगेशकर के जल्द ठीक होकर घर वापसी के लिए उनके घर पर परिवार ने भगवान शिव की पूजा रखी है। लता मंगेशकर की बहन छोटी बहन आशा भोसले ने भी गायिका के सेहत की जानकारी मीडिया के साथ शेयर की है। आशा भोसले ने इसे सही बताया है कि लता दीदी की हालत ठीक है और तबीयत बिगड़ने की खबर केवल अफवाह है।

लता मंगेशकर की तबीयत
एक वेबसाइट से बात करते हुए आशा भोसले ने लता दीदी की सेहत पर बात करते हुए कहा कि लता जी की तबीयत ठीक है। मेरी कुछ देर पहले ही भाभी, अर्चना और उषा से बात हुई है। वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। लता दीदी हमारे परिवार में मां जैसी हैं। आप सभी उनके लिए दुआ करें।

लता मंगेशकर के घर पर भगवान शिव की पूजा
आशा भोसले ने इसके साथ यह भी जानकारी दी कि मुंबई के पेडर रोड में स्थित लता मंगेशकर के घर पर भगवान शिव की पूजा बिठाई गई है। सभी उनकी सलामती के लिए पूजा कर रहे हैं। आपको बता दें कि लता मंगेशकर के कोरोना संक्रमित होने की खबर 11 जनवरी को सामने आयी।

92 साल की लता मंगेशकर माइल्ड कोरोना
92 साल की लता मंगेशकर माइल्ड कोरोना पॉजिटिव हैं। लता मंगेशकर को सितंबर 2019 में अस्पताल में एडमिट किया गया था। जहां डॉक्टर ने यह कहा था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लता मंगेशकर की सेहत की जानकारी देते हुए डॉक्टरों का कहना है कि लगातार उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

10 से 12 दिन तक आईसीयू में लता मंगेशकर
इसी तरह उन्हें 10 से 12 दिन तक आईसीयू में रखा जाएगा। आपको बता दें कि फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। लता मंंगेशकरइतनी अधिक उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। वह लगातार संगीत, बॅालीवुड और कोरोना को लेकर अपनी निजी राय शेयर करती रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











