अस्पताल में नखरें दिखा रही हैं कोरोना पॉज़िटिव सिंगर कनिका कपूर, रखा गया गार्ड
कोरोना पॉज़िटिव सिंगर कनिका कपूर, लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं और कहा जा रहा है कि वो नखरे दिखा रही हैं। अस्पताल के डायरेक्टर ने टाइम्स नाऊ से बात करते हुए बताया कि वो अस्पताल स्टाफ को सहयोग नहीं कर रही हैं जबकि उन्हें सबसे अच्छा कमरा दिया गया।
इतना ही नहीं अब उनके कमरे के बाहर एक गार्ड बैठाया गया है क्योंकि आशंका है कि वो भाग सकती हैं और कई और लोगों को संक्रमित कर सकती हैं।

वहीं कनिका का कहना है कि वो 11 बजे से आई थीं लेकिन उन्हें पीने के लिए केवल छोटी सी बोतल में पानी दिया गया। उन्होंने कुछ खाने को मांगा तो दो छोटे केले और एक संतरा दिया गया जिस पर मक्खियां बैठी थीं।
कनिका का ये भी कहना था कि उनका पूरा कमरा धूल से भरा है। उन्हें बुखार है लेकिन कोई डॉक्टर या नर्स उन्हें अटेंड नहीं कर रहा है। उन्हें भूख लग रही हैं और वो तब तक दवा भी नहीं ले पाई थीं।
कनिका ने ये भी बताया कि उनके साथ लाए खाने को अस्पताल ने जब्त कर लिया था। अब वो भूख और प्यास से परेशान हैं और मजबूर महसूस कर रही हैं। वहीं वो सब कुछ नहीं खा सकती क्योंकि उन्हें कई चीज़ों से एलर्जी है।
कनिका कपूर ने दो दिन पहले पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। बेबी डॉल सिंगर, लंदन से लौटी थीं और लखनऊ में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। वो पार्टियां कर रही थीं लेकिन कोरोना के लिए किया गया उनका टेस्ट पॉज़िटिव था।


Click it and Unblock the Notifications

