तीसरी बार कोरोना पॉज़िटिव कनिका कपूर की एक और गैर ज़िम्मेदाराना हरकत, डिलीट की जानकारी

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पिछले हफ्ते कोरोना पॉज़िटिव पाई गई थीं और तब से उन्होंने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया। हालांकि उन्होंने लाख गलतियों के बाद भी एक सही काम किया था, सोशल मीडिया पर इस बात का एलान करना कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं।

अब कनिका ने वापस एक गैर ज़िम्मेदाराना हरकत की है। उन्होंने अपना ये पोस्ट ही डिलीट कर दिया है जहां उन्होंने माना था कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं।

corona-positive-kanika-kapoor-deletes-her-social-post-admitting-she-tested-positive-for-covid-19

अब तक जो भी सेलिब्रिटी कोरोना पॉज़िटिव पाया गया उसने ज़िम्मेदार बनते हुए अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। इसके पीछे एक ही मकसद था जो भी लोग उस सेलिब्रिटी के संपर्क में थे, वो ये पोस्ट पढ़ने के बाद खुद अपना टेस्ट करवा सकें और चेन को तोड़ सकें।

हालांकि अब तो पूरा देश जानता है कि कनिका कपूर कोरोना पॉज़िटिव हैं। लेकिन उनका ये पोस्ट डिलीट करना एक और बेहद लापरवाही भरा कदम था। कनिका का तीसरी बार टेस्ट किया जा चुका है और वो अभी भो कोरोना पॉज़िटिव हैं। लखनऊ के PGI में उनका इलाज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X