अस्पताल में पिता की कविता से मिला अमिताभ बच्चन को हौसला, लिखा-मैं उनके साथ खड़ा हूं
बच्चन परिवार इस समय कोरोना से संंक्रमित है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या सभी मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। अमिताभ बच्चन बीते 7 दिन से अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इस बीच अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
वह लगातार कोई ना कोई पोस्ट जरूर शेयर कर रहे हैं। जहां पर वह कभी अपने फैंस को तो कभी पिताजी को याद करते हुए कविता शेयर कर रहे हैं। वह फैंस के लिए अपने विचारों को कविता के जरिए साझा कर रहे हैं। फिलहाल उन्होंने डॅाक्टर्स के लिए एक कविता लिखी है। अपना धन्यवाद जाहिर किया है।

उन्होंने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता शेयर करते हुए लिखा है कि मैं उनके साथ खड़ा हूं जो सीधी रखते अपनी रीढ़। कभी नहीं जो तेज सकते हैं। अपना न्यायोचित अधिकार,कभी नहीं जो सह सकते हैं,शीश नवाकर अत्याचार,एक अकेले हों या उनके,साथ खड़ी हो भारी भीड़,मैं हूँ उनके साथ, खड़ी जो सीधी रखते अपनी रीढ़। आपको बता दें कि इससे पहले भी अमिताभ ने भावुक होकर पिता की कविता शेयर की थी।


Click it and Unblock the Notifications
