पब्लिक स्टंट के लिए अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव? चौंकाने वाली वायरल खबर का सच!
अफवाहें रोज बॉलीवुड गलियारे से आती है। लेकिन कभी कभी ये अफवाहें फैलाने वाली शरारती तत्व ऐसे होते हैं जो कि किसी अपराधी से कम नहीं होते। ये झूठ फैलाने वाले लोग किसी की भावनाओं से तो खेलते हैं साथ ही समाज को भी दूषित करते हैं। ऐसा ही मामला अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ सामने आया है। जैसा कि सभी अवगत हैं कि बिग बी अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं और कोरोना का इलाज करवा रहे हैं।
इस बीच व्हट्सएप यूनिवर्सिटी के कुछ उपद्रवियों ने एक फेक खबर फैलाई। कई लोगों द्वारा ऐसी खबर फैलाई गई कि अमिताभ बच्चन नानावटी अस्पताल के डायरेक्टर मेंबर्स में से एक हैं। उन्हें कोरोना नहीं हुआ..वह जानबूझ कर अपने अस्पताल का प्रचार कर रहे हैं। ऐसी दूषित सोच वाले कुछ लोगों ने इसे सच बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। लेकिन आपको बता दें ऐसी खबरों से महानायक अमिताभ बच्चन का कोई लेना देना नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











