कोरोना के कारण 7 दिन से अमिताभ बच्चन अस्पताल में एडमिट,आयी पिता की याद, लिखा -क्या बुरा क्या भला
कोरोना संक्रमित हुए बच्चन परिवार को 7 दिन हो गए हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन बीते 7 दिन से मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। खबर आयी कि शुक्रवार की रात ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को भी भर्ती किया गया है। हालांकि सभी की हालत सुरक्षा घेरे में है।
लेकिन कोरोना पीड़ित होने के बाद इस बीमारी से बाहर आने के लिए 15 दिन से अधिक का समय लग सकता है। जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती है। हालांकि बीते कुछ दिन से अमिताभ किसी ना किसी पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ रहे हैं।

अस्पताल के बेड से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपने ब्लॅाग पर पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता लिखी। अमिताभ ने लिखा कि जीवन की आपा धापी में कब वक्त मिला, कुछ देर कहीं पर बैठ कभी ये सोच सकूं जो किया, कहा, माना, उसमें क्या बुरा भला...-हरिवंशराय बच्चन।


Click it and Unblock the Notifications