तबीयत बिगड़ने के बाद ऐश्वर्या राय - आराध्या बच्चन नानावटी में भर्ती, दोनों हैं कोरोना पॉज़िटिव
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉज़िटिव निकलने के बाद घर में ही क्वारंटीन कर दी गई थीं। दोनों में ही कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। अब खबर है कि तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को ही मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Recommended Video
Aishwarya Rai Bachchan और Aaradhya की तबीयत खराब, Hospital में हुई भर्ती| FilmiBeat
सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन दोनों को ही सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई थी जिसके बाद दोनों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आने के बाद पूरे परिवार का टेस्ट किया गया था जिसमें सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
लेकिन दोबारा टेस्ट करने पर आराध्या और ऐश्वर्या राय बच्चन की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी। हालांकि दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे इसलिए उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया था।
More from Filmibeat
aishwarya rai bachchan aradhya bachchan corona positive hospital ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या बच्चन कोरोना पॉज़िटिव अस्पताल


Click it and Unblock the Notifications











