..................... कनिका कपूर ने कोरोना इलाज पूरा होने के बाद शेयर की पहली तस्वीर | Corona patient Kanika kapoor shares her first pic after her treatment is over - Hindi Filmibeat

Pic of the Day: कनिका कपूर ने कोरोना इलाज के बाद शेयर की पहली तस्वीर, खोले कुछ राज़

कनिका कपूर अब कोरोना से पूरी तरह ठीक होकर घर आ चुकी हैं और उन्होंने अपने quarantine के 21 दिन भी पूरे कर लिए हैं। अब कनिका ने अपने परिवार के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में सब चाय की चुस्कियां लेते नज़र आ रहे हैं और सबके चेहरे पर हंसी और सुकून है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पूरे परिवार के लिए काफी कठिन बीते हैं।

corona-patient-kanika-kapoor-shares-her-first-pic-after-her-treatment-is-over

कनिका ने कुछ समय पहले ही एक पोस्ट में साफ किया कि तीन बार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और उन्होंने सारे नियमों का पालन किया जिसमें 21 दिन का क्वारंटीन शामिल था।

कनिका ने ये भी बताया कि वो जब लंदन से भारत लौटी थीं उस समय सरकार की तरफ से कोई भी क्वारंटीन या isolation के नियम नहीं लागू किए गए थे। इसलिए उन्हें गैर ज़िम्मेदाराना बुलाना बिल्कुल गलत था।

साथ ही कनिका ने ये भी साफ किया कि वो खुद अपनी तबीयत खराब लगने के बाद टेस्ट करवाने गई थीं और उन्होंने खुद ही रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आने के बाद अस्पताल में शिफ्ट होकर इलाज करवाने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X