प्रियंका चोपड़ा के कोविड रिलीफ फंड में कार्तिक आर्यन का लाखों का डोनेशन, सबसे बड़े दानी!
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास ने कोरोना महामारी में भारत की मदद करने के लिए फंडराइजर सेटअप किया है। प्रियंका और निक के फंडराइजर प्रोग्राम में बॉलीवुड के कई सितारे अपनी मदद भेज चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने प्रियंका और निक के फंडराइजर में दान किया है।
इस फंडराइजर में दान करने वालों में वे टॉप पर हैं। भारत में इन दिनों कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है, जिसके चलते देशभर में हालात चिंता जनक बने हुए हैं। ऑक्सीजन और बेड की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। ऐसे में लोगों की मदद करने के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने संकट में मदद के लिए फंडराइजर सेटअप किया है।

कार्तिक आर्यन ने किया डोनेट
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के फंटराइजर सेटअप में दान किया है। कार्तिक आर्यन ने 5,00,000 रुपये डोनेट किए हैं। खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अभी तक करीब 4.9 करोड़ रुपये जुटा चुके हैं। इस रकम को प्रियंका चोप़ा और निक सीधे हेल्थ वर्कर और दूसरी जरूरत पर खर्च करेंगे।

पहले भी कई बार कार्तिक आर्यन ने किया दान
यह पहली बार नहीं है कि कार्तिक आर्यन ने कोरोना महामारी के दौरान पहली बार दान किया हो। इससे पहले कार्तिक आर्यन भूमि पेडनेकर के फंडराइजर सेटअप में दो बार डोनेट कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का थैंक्स बोला था।

जागरुक
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन एक्टिव सेलेब्स में से एक हैं जो कोरोनावायरस महामारी के बारे में लोगों को लगातार जागरुक कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कार्तिक आर्यन लगातार लोगों को वायरस के संक्रमण और बचाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। वहीं पिछले साल कार्तिक आर्यन ने कोविड वॉरियर्स के लिए टॉक शो 'कोकी पोछेगा' भी शुरू किया था।

कोरोना काल
कोरोना काल में चारों ओर फैली निराशा के दौर में अलग अलग क्षेत्रों के लोग जरूरमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी लगातार मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वायरस संक्रमण पर लोगों को न सिर्फ जागरुक कर रहे हैं बल्कि ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए फंड भी जमा कर रहे हैं।

खुद भी लड़ चुके कोरोना से जंग
कार्तिक आर्यन उन लोगों में से एक हैं जिन्हें कोरोना वायरस हो चुका है। वह सेल्फ आइसोलेट हुए थे और 14 दिनों में कोरोना को मात देकर वापस लौटे थे।


Click it and Unblock the Notifications