Corona- शायरी के अंदाज में अनुपम खेर ने लोगों से की घर में रहने की गुजारिश- वायरल हुआ वीडियो
कोरोना वायरस का कहर लगातार देश में बढ़ता ही चला जा रहा है और इस समय सभी लोग ज्यादातर घर में रह रहे हैँ। लेकिन कुछ ऐसा लोग भी हैं जो कि लाख समझाने के बाद भी खतरों से खेलने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी उनको समझाने के लिए लगातार वीडियो अपलोड कर रहे हैं। इस समय अभिनेता अनुपम खेर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो कि उन्होने हाल ही में अपलोड किया है।
अनुपम खेर इस वीडियो में एक शायरी के माध्यम से लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। अनुपम खेर ने कहा कि.. 'तूफान के हालात हैं, ना किसी सफर में रहो.. पंछियों से गुजारिश है अपने ही शजर में रहो।

ईद के चांद हो अपने ही घरवालों के लिए, ये उनकी खुशकिस्मती है कि उनकी ही नजर में रहो। माना बंजारों की तरह घूमे हो डगर डगर, वक्त का तकाजा है अपने ही शहर में रहो।
तुमने खाक छानी है हर गली चौबारे की.. थोड़े ही दिन की तो बात है अपने ही घर में रहो।' अनुपम खेर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी बात कहते हुए नजर आते हैं।
अनुपम खेर कभी कभी अपनी बातों के लेकर ट्रोल भी हो जाते हैं लेकिन वो हर बात को बेबाकी से बताते हैं। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











