..................... Coromandel express accident in Odisha: Ntr Jr, Salman Khan, Sunny Deol, Sonu Sood, bollywood celebs expressed condolences - Hindi Filmibeat

Odisha Coromandel Express Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे पर सनी देओल, सलमान खान से लेकर जूनियर NTR ने जताया शोक

coromandel-express-accident-odisha-ntr-jr-sunny-deol-sonu-sood-film-celebs-expressed-condolences

Coromandel express accident: ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें अब तक 238 लोगों की जान जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 900 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम करीब 7 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। कोलकाता-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी में भिड़ंत देखा गया। जिसमें 200 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

इस दर्दनाक हादसे पर फिल्म जगत से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। घटना पर दुख जताते हुए सलमान खान ने लिखा- "दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से घायलों और परिवारों को रक्षा और शक्ति प्रदान करें।"

सनी देओल ने लिखा- "ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

सोनू सूद ने दिल टूटने वाले इमोजी के साथ ट्रेन दुर्घटना की तस्वीर शेयर की है। वहीं, जूनियर एनटीआर ने लिखा- "दुखद रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। इस विनाशकारी घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। ईश्वर इस कठिन समय में शक्ति और समर्थन दे।"

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि, "दुखद और बेहद शर्मनाक। 3 ट्रेनें कैसे टकरा सकती हैं? कौन जवाबदेह है? सभी परिवारों के लिए प्रार्थना। शांति।"

Read more about: sunny deol jr ntr sonu sood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X