Copyright Row: नयनतारा को लगा तगड़ा झटका, मद्रास कोर्ट ने खारिज की याचिका, धनुष को मिली जीत

Nayanthara

Dhanush Nayanthara Copyright Row: पिछले लंबे समय से धनुष और एक्ट्रेस नयनतारा के बीच चल रही बहस पर विराम लग चुका है बता दें कि कोर्ट ने अपना फैसला सुना है और कोर्ट के इस फैसले से नयनतारा को एक जोर का झटका लगा है।

नयनतारा की याचिका खारिज
दरअसल धनुष और एक्ट्रेस नयनतारा का कॉरीराइट विवाद चल रहा था जिसपर अब मद्रास हाई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। बता दें कि मद्रास कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल यह केस एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की मांग की गई थी। बता दें कि यह मुकदमा 3 सेकेंड की क्लिप के प्रयोग के लिए किया गया था। यह क्लिप उस फिल्म का है जिसे धनुष ने प्रोड्यूस की थी। नयनतारा ने यह क्लिप अपनी डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल की जिसके बाद धनुष ने यह क्लिप रिमूव करने के लिए भी कहा था, लेकिन सीन ना हटने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ था।

धनुष ने पहले ही दी थी चेतावनी
यह केस पिछले साल नयनतारा और उनके पति विग्नेश की प्रोडक्शन कंपनी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि नयातारा की बियॉन्ड द फेयरी टेल में धनुष की फिल्म 'नानुम राउडी धान' का सीन इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि धनुष ने कोर्ट में याचिका तब दायर की जब वह पहले ही नयनतारा को डॉक्यूमेंट्री से 24 घंटे के अंदर क्लिप हटाने क चेतावनी दे चुके थे, लेकिन सीन ना हटने के बाद धनुष ने यह एक्शन लिया।

More from Filmibeat

Read more about: nayanthara dhanush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X