तो क्या Coolie के आगे निकलने वाली है War 2 की हवा? ए़डवांस बुकिंग के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

War 2 Vs Coolie Advance Booking: इस स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर सिनेमाघरों में जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 'कूली' और ऋतिक रोशन व जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हुई और आंकड़े साफ बता रहे हैं कि दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
एडवांस बुकिंग में 'कूली' की बढ़त
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, कूली ने एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत करते हुए 14 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की है। फिल्म के लिए हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में अब तक करीब 6 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि अगर ब्लॉक सीट्स (जो थिएटर आखिरी समय की बुकिंग या प्रमोशन के लिए रोक कर रखते हैं) को जोड़ दिया जाए, तो यह रकम 20 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाती है।
'वॉर 2' की शुरुआत धीमी
वहीं, वॉर 2 ने अब तक 2.08 करोड़ रुपये की एडवांस बिक्री की है। फिल्म ने हिंदी, तमिल और तेलुगु में करीब 57,000 टिकटें बेची हैं, जो 6,731 शो के लिए हैं। ब्लॉक सीट्स जोड़ने के बाद इसका कुल एडवांस कलेक्शन 5.72 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछली हिट फिल्मों से कम आंकड़े
वॉर 2 की शुरुआती बुकिंग यशराज फिल्म्स की पिछली स्पाई यूनिवर्स फिल्मों जैसे वॉर (2019), पठान (2023) और टाइगर 3 (2023) से काफी कम है। यहां तक कि यह YRF की पिछली रिलीज 'सैयारा' से भी नीचे है।
फिल्मों की स्टारकास्ट और क्रू
लोकनाथ कनगराज की डायरेक्टेड 'कूली' रजनीकांत के करियर की 171वीं फिल्म है। इसमें नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेन्द्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज अहम रोल में हैं, जबकि आमिर खान एक खास कैमियो करेंगे। इसे कलानिथि मारन की सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।
'वॉर 2' में पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी नजर आएगी। कियारा आडवाणी इसमें लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है और यह 2019 की ब्लॉकबस्टर वॉर का सीक्वल है, जो YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications