..................... Coolie No 1- Varun dhawan and Sara ali khan will dance in Govinda-Karishma song - Hindi Filmibeat

कुली नं 1 रीमेक- गोविंदा-करिश्मा के इस गाने में थिरकेंगें वरुण और सारा- होगा रिक्रिएट

अभिनेता वरुण धवन और सारा अली खान एक साथ पहली बार फिल्म कुली नं 1 रीमेक में साथ नजर आन वाले हैं और इस समय फिल्म को लेकर काफी ज्यादा तैयारियां हो रही हैं। फिल्म की खास बात ये है कि फिल्म को खुद डेविड धवन ही निर्देशित कर रहे हैं। गौरतलब है कि गोविंदा और करिश्मा कपूर फिल्माई गई ये फिल्म काफी शानदार थी और फिल्म ने काफी जबरदस्त कमाई की थी। अब खबर है कि फिल्म का एक गाना भी इस फिल्म में रिक्रिएट किया जाएगा।

हम बात कर रहें हैं सुपरहिट सॉग 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' की। इस फिल्म को लेकर वरुण धवन ने कहा था कि वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

varun dhawan, sara ali khan, govinda, karishma kapoor, वरुण धवन, सारा अली खान, गोविंदा, करिश्मा कपूर

खबर तो ये भी है कि फिल्म पुरानी फिल्म से काफी अलग होगी और उसकी कॉपी नहीं की जाएगी। फिल्म के लेखक हैं फरहाद सामजी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में काफी कुछ नया है।

फिल्म की डीटेल्स देते हुए फरहाद ने बताया कि फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म की पूरी तरह से कॉपी नहीं है। बल्कि फिल्म में काफी नए सीन हैं जो दर्शकों को काफी गुदगुदाएगा। वैसे भी गोविंदा की जगह, वरूण धवन के साथ नए सीन देखने में दर्शकों को काफी मजा आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X