कुली नंबर वन का गाना 'तेरी भाभी' रिलीज- वरुण धवन और सारा अली खान का धमाकेदार अंदाज
आगामी अमेज़न ओरिजिनल फिल्म 'कुली नं.1' के ट्रेलर लॉन्च के बाद, इस फिल्म के निर्माताओं ने आज इस बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी से एक धमाकेदार गाना 'तेरी भाभी' लॉन्च किया है। इस गाने में वरुण धवन और सारा अली खान नज़र आ रहे हैं, और इसे गाया है जावेद-मोहसिन, देव नेगी और नेहा कक्कड़ ने। इसकी धुन जावेद-मोहसिन ने तैयार की है और इस गाने को लिखा है दानिश साबरी ने।
यह गाना कुली नं. 1 में वरुण धवन और सारा अली खान की जोड़ी के बीच केमिस्ट्री की झलक देता है और दोनों ही कलाकार इस फिल्म के ज़रिए पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं।

क्रिसमस के मौके पर अमेज़न प्राइम वीडियो डेविड धवन की 45वीं फिल्म कूली नंबर 1 का वर्ल्ड प्रीमियर लेकर आ रहा है। बॉलीवुड की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को निर्देशित किया है डेविड धवन ने और इसके निर्माता हैं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख।
इसके साथ ही फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, जावेद जाफरी और जॉनी लीवर भी शामिल हैं। भारत और 200 देशों और सीमाओं में प्राइम सदस्य 25 दिसंबर से अमेज़न प्राइम वीडियो पर कूली नं.1 का वर्ल्ड प्रीमियर स्ट्रीम कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications