कुली नंबर 1 में वरुण धवन करेंगें बड़ा धमाका- मिथुन चक्रवर्ती के लिए फिल्म में करेंगें ये काम
सुपरस्टार वरुण धवन और सारा अली खान इस समय फिल्म कुली नंबर वन रीमेक को लेकर काफी चर्चा में हैं लेकिन देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण फिल्म थोड़ी लेट हो सकती है। इस फिल्म को लेकर अक्सर किसी ना किसी तरीके की खबरें आती रहती हैं लेकिन अब जो खबर आ रही है वो काफी ज्यादा शानदार है और चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में आपको मिथुन चक्रवर्ती की आवाज सुनने को मिलेगी।
गौरतलब है कि इस फिल्म में अभिनेता वरुण धवन.. मिथुन चक्रवर्ती की स्टाइल में बोलते हुए नजर आने वाले हैं। अगर आप ये कहें कि इस फिल्म में वरुण धवन मिथुन की मिमिक्री करेंगे तो वो किसी भी हिसाब से गलत नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications