कुली नं 1 रीमेक में हुई इस कॉमेडी किंग की एंट्री- वरुण एंड सारा के साथ इस रोल में मचाएंगे धमाल
काफी समय से चर्चा में चल रही गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म की रीमेक कुली नं 1 रीमेक को लेकर एक शानदार खबर आ रही है। इस फिल्म में वरुण धवन और सारी अली खान तो लीड रोल में नजर आएंगें ही साथ ही फिल्म में परेश रावल की एंट्री कुछ समय पहले हुई थी। लेकिन अब जो एंट्री हुई है वो आपको काफी ज्यादा खुश करने वाली है क्योंकि इन्होने कई सालों तक आपको हंसाया है।
हम बात कर रहे हैं कॉमेडी के किंग जॉनी लीवर की..जो इस फिल्म का हिस्सा हाल ही में बने हैं। इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी ज्यादा खुश हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म में जॉनी लीवर ओरिजनल किरदार इंसपेक्टर टीकू सुल्तानिया वाला रोल ही अदा करने जा रहे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि वरुण धवन भी कॉमेडी टाइमिंग के मामले में काफी शानदार है और कई फिल्मों में वो इसको दिखा भी चुके हैं।
इस फिल्म डेवि़ड धवन ही निर्देशित करने जा रहें हैं क्योंकि पहली वाली फिल्म भी इन्होने ही डायरेक्ट की थी। अब ऐसे में धमाका कितना बड़ा होने वाला है ये तो सभी जानते हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग 5 अगस्त 2019 से शुरु होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications