'कुली नंबर वन' TRAILER- वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फैमिली इंटरटेनर, फुल ऑन धमाल
अमेज़न प्राइम विडियो ने आज बहुप्रतीक्षित फिल्म "कुली नंबर 1" का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। इस फिल्म का प्रीमियर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। निर्देशक डेविड धवन की आगामी फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत 1995 की क्लासिक फैमिली कॉमेडी फिल्म का रीमेक है। फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान मुख्य किरदारों में होंगे। साथ ही परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव भी अहम किरदारों में होंगे।
फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है। इस क्रिसमस पर त्योहार की खुशियां चारों ओर बिखेरते हुए कुली नंबर 1 का एक्सक्लूसिव प्रीमियर 25 दिसंबर 2020 को अमेज़न प्राइम विडियो पर किया जाएगा। यह फिल्म अमेजन प्राइम विडियो पर दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी।

निर्देशक डेविड धवन ने कहा, "वास्तव में यह भारतीय मनोरंजन के लिए सबसे रोमांचक समय है। मुझे खुशी है कि हमारी प्यार और काफी मेहनत से बनाई गई फिल्म को दुनिया भर के दर्शक देखेंगे। इस फिल्म में सारा और वरुण ने काफी शानदार काम किया है। मैं अपनी इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।"
वहीं, निर्माता वाशु भगनानी ने कहा, "हमारी नंबर 1 फ्रेंचाइजी ने कई पीढ़ियों से लोगों का मनोरंजन किया है, जिसे आज 25 साल पूरे हो गए हैं। हमने पूजा एंटरटेनमेंट का सफर "कुली नंबर 1" से शुरू किया था। वरुण और सारा जैसे अतुलनीय युवा कलाकारों के साथ फिल्म का रीमेक बनाकर उन दशकों का जश्न मनाना वाकई अद्भुत है।"
वरुण धवन ने कहा, "मुझे हमेशा से ऑरिजिनल कुली नंबर 1 का स्क्रीनप्ले और उसमें कलाकारों की परफॉर्मेंस बेहद पसंद रही है। यह भी एक कारण है कि इस क्लासिक फिल्म के रीमेक में काम करना मेरे लिए काफी स्पेशल है। इस रोल के लिए तैयारी करने में भी काफी मजा आया था। एक एक्टर के तौर पर इस कॉमेडी फिल्म के रीमेक में काम करना वाकई काफी मौज-मस्ती से भरपूर था। इस फिल्म में सारा के साथ काम करना शानदार अहसास था। वह एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।"
वहीं, सारा अली खान ने कहा, "कुली नंबर 1 में काम करके वाकई मेरा सपना सच हो गया है। हम "हुस्न है सुहाना" और "मिर्ची लगी" जैसे गानों को सुनते-सुनते बड़े हुए हैं। यह मुझे एक सपने जैसा लगता है कि मैं इन गानों के रीमेक वर्जन में काम कर रही हूं। वरुण के साथ काम करना वाकई एक शानदार अनुभव था। वह न केवल जबर्दस्त अभिनेता हैं, बल्कि वह दूसरों का ध्यान रखने वाले मददगार और प्रेरणा देने वाले दोस्त हैं, जो सेट पर हमेशा आपका सहयोग करते हैं। बेशक डेविड सर कमर्शियल, मसाला और फैमिली कॉमेडी फिल्मों के बादशाह हैं। इसी के साथ मैंने परेश सर, राजपाल सर, जॉनी सर, भारती मैम, जावेद सर और साहिल और शिखा को देख-देखकर बहुत कुछ सीखा है।"


Click it and Unblock the Notifications
