लक्ष्मी बम और कुली नंबर 1 की तगड़ी भिड़ंत, दिवाली पर टकराएंगे अक्षय कुमार और वरुण धवन?
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम काफी लंबे समय से चर्चा में चल रही है और इसकी रिलीज डेट हाल ही में आईपीएल के कारण बढ़ा दी गई थी। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज होनी है और हाल ही में एक टीजर इस फिल्म का सामने आया था जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसके अलावा सुपरस्टार वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक भी चर्चा में चल रही है जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होनी है।
लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है उससे वरुण धवन और अक्षय कुमार के फैंस काफी दुखी होने वाले हैं क्योंकि ये दोनों फिल्म आपस में भिड़ने वाली है। खबर है कि दोनों फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर वीकेंड में रिलीज होंगी। हालांकि दोनों फिल्मों की रिलीज डेट अलग अलग हैं लेकिन फिल्में एक दूसरे से टक्कर लेती नजर आएंगी। बता दें कि कुली नंबर 1 और लक्ष्मी बम काफी पहले रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण ऐसा होना संभव नहीं हो पाया है।
भारत के इस राज्य में बना सुशांत सिंह राजपूत का पहला वैक्स स्टैच्यू- खुश हो जाएंगे फैंस


Click it and Unblock the Notifications











