भाई इब्राहिम के डेब्यू पर सारा अली खान बोलीं, 'मेरी औकात नहीं कि मैं टिप्स दूं'
सारा अली खान हाल में ही वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 में नजर आईं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा ने कई इंटरव्यू दिए। सारा अली खान ने अपनी मां संग रिश्ते, भाई और खुद के करियर को लेकर बातचीत की। हाल में ही सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान के डेब्यू को लेकर भी जवाब दिया। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान ने कहा कि इब्राहिम का ह्यूमर बेहद जबरदस्त है। मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री सबसे खूबसूरत बिजनेस है। इब्राहिम बहुत लकी होंगे अगर वह इस इंडस्ट्री में कदम रखते हैं।
भाई को कोई टिप्स देने पर सारा ने कहा कि उनके परिवार में कई बड़े स्टार हैं जो उन्हें इस बारे में ज्यादा अच्छे से बता सकते हैं। सारा ने कहा कि मैं ये समझती हूं कि मेरी औकात आई है अभी तक कि मैं किसी को कोई टिप्स दूं. लेकिन मैं इतना जरूर बोलूंगी की लाइफ में अलग अलग चीजों का अनुभव करना बहुत जरूरी है। चाहे वो एजुकेशन हो चाहे वो ट्रेवलिंग हो या वो चाहे बातें करना होगा। सभी चीजों को ऑबजर्व करना बेहद जरूरी है। मेरे पिता और मां हैं जो उन्हें (इब्राहिम) इस बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से गाइड कर सकते हैं।
फराह खान का ट्विटर हैक, फैंस के लिए लिखा ये पोस्ट


Click it and Unblock the Notifications











