..................... नताशा दलाल संग सगाई पर वरुण धवन ने बताया सच, 'मेरी लाइफ में कोई और नहीं है' coolie no 1 actor Varun Dhawan opens up about his engagement with natasha dalal and wedding plans - Hindi Filmibeat

नताशा दलाल संग सगाई पर वरुण धवन ने बताया सच, 'मेरी लाइफ में कोई और नहीं है'

कुली नंबर 1 के सिलसिले में वरुण धवन लगातार बिजी चल रहे हैं। इसी के प्रमोशन के चलते वह हाल में ही करीना कपूर के शो वॉट वुमन वॉन्ट में पहुंचे थे। जिसके बाद वरुण धवन की फिल्म से ज्यादा चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर होने लगी थी। इस शो में करीना कपूर ने वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का परिचय मंगेतर के रूप में करवाया था। यही नहीं करीना कपूर ने ये भी कहा था कि दोनों की सगाई हो चुकी है। लेकिन अब दूसरे इंटरव्यू में वरुण धवन ने कुछ और ही कह डाला है।

एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा कि कोई सगाई नहीं हुई है। लेकिन वह नताशा के साथ सालों से हैं और उन्होंने नताशा को कमिटमेंट दी हुई है। वरुण धवन ने कहा कि वह एक ऐसे रिश्ते में हैं जहां कोई और हो इसका सवाल ही नहीं उठता है। इसीलिए कोई कुछ कहता भी है तो उन्हें इससे दिक्कत भी नहीं है।

वरुण धवन ने ये भी बताया कि वह इन दिनों सिर्फ खुद के साथ रिलेशनशिप में हैं। क्योंकि वह क्वारंटाइन में हैं। वह पिछले कई दिनों से किसी से नहीं मिल हे। वह कोरोना के चलते पूरी सावधानी बरत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X